क्या हम चिकन पॉक्स के दौरान शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:30

क्या Chicken Pox होने पर नहाना चाहिए या नहीं?

मेरी उम्र 20 साल है और मुझे चिकन पॉक्स हो गए हैं। मेरी मां की एक सहेली ने बताया कि मुझे कम से कम 7 दिन तक नहाना नहीं चाहिए। क्या यह सच है? क्या सचमुच चिकन पॉक्स होने पर नहाना नहीं चाहिए? अगर हां, तो कितने समय बाद मैं स्नान कर सकता हूं?


चिकन पॉक्स एक वायरल इंफेक्शन है, जो हमारे शरीर पर हमला करता है और शरीर पर छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरता है। यह दाने तरल पदार्थ से भरे हुए फोड़े होते हैं जिन्हें पस्ट्यूल (pustules) कहा जाता है। चिकन पॉक्स का वायरस बहुत तेज़ी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है और सूखने के बाद इसके ऊपर पपड़ी भी बनती है। यह पपड़ी आमतौर पर एक-दो सप्ताह में गिर जाती है लेकिन जब वायरस सक्रिय रहते हैं तो पूरे शरीर पर फोड़े हो जाते हैं। साथ ही मरीज़ को बुखार और दर्द की शिकायत भी रहती है और मरीज़ के लिए स्नान करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, ऐसा कोई नियम नहीं है कि आप चिकन पॉक्स होने पर नहा नहीं सकते। क्योंकि चिकन पॉक्स या किसी भी बीमारी में साफ-सफाई रखना सबसे महत्वपूर्ण काम होता है जो मरीज़ को जल्दी ठीक होने में भी मदद करता है।


अगर आप नहाना चाहते हैं, तो केवल हल्के गुनगुने और सादे पानी से ही नहाएं। साबुन से न नहाएं क्योंकि उसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से आपकी त्वचा और पहले से टूटे-फूटे फोड़ों में खुजली या चुभन हो सकती है। इसी तरह, नहाते वक़्त अपनी त्वचा को ज़ोर लगाकर न रगड़ें क्योंकि इससे आपके फोड़े फूट सकते हैं। आपको नहाते वक़्त काफी सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, नहाने के बाद, शरीर पर तौलिया रगड़ने की बजाय उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें क्योंकि तौलिए से रगड़ने से फोड़ों के तरल पदार्थ शरीर और कपड़ों पर फैल सकते हैं। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। शरीर पर पड़ी पानी की बूंदों को सोखने के लिए किसी नर्म तौलिए को शरीर पर हल्के से थपथपाकर घुमा सकते हैं।

चिकन पॉक्स होने पर शुरुआती 7 दिनों तक फोड़ों के फूटने और इंफेक्शन फैलने का खतरा अधिक होता है इसीलिए, पहले 5 या 7 दिनों तक न नहाने की सलाह दी जाती है। ऐसी स्थिति में, आपको 7 दिनों तक या फोड़ों के सूखने तक रुकना चाहिए। आप ट्राई कर सकते हैं चिकन पॉक्स के दाग-धब्बे मिटाने के घरेलू उपाय।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info